Hindi News

indianarrative

देश में बढ़ी Maruti की इस कार के पीछे दीवानगी, सबको पछाड़ बनी बेस्ट सेलिंग कार, बहुत ही कम है कीमत

देश में बढ़ी Maruti की इस कार के पीछे दीवानगी

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की भारत में काफी लंबे समय से दबदबा रहा है। कंपनी की कारों को लोग दमदार माइलेज और अच्छे फीचर्स के चलते खुब पसंद करते हैं जिसके चलते मारुति की कई कारें बेस्ट सेलिंग के चार्ट पर सबसे ऊपर रहती हैं। अब एक बार फिर से बेस्ट सेलिंग में मारुति के एक कार ने बाजी मारते हुए सबसे टॉप पर है।

Also Read: नई Electric Bike के लिए हो जाएं तैयार! सिंगल चार्ज पर जाएगी Delhi से Agra तक- देखें क्या होगी कीमत

जनवरी महीने में हैचबैक के साथ एसयूवी वाहनों को लोगों को सबसे ज्यादा पसंद किया। टॉप 10कारों की लिस्ट में 6कारें सिर्फ मारुति की हैं। इस तरह मारुति एक बार फिर से सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बेचने वाली कंपनी बन गई है। ये कारें जनवरी 2022में सबसे ज्यादा बिकने वाली रही हैं।

Maruti WagonR

मारुति सुजुकी की वैगनआर को काफी लंबे सबसे से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता रहा है। यही कार एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में टॉप पर है। जनवरी 2022में कंपनी ने इसकी 20,334यूनिट्स बेची है, जो जनवरी 2021में बिकने वाली 17,165यूनिट्स के मुकाबले 18फीसदी की ग्रोथ है। इसकी शुरुआती कीमत की बात करें तो ये 5.18लाख रुपये से 6.58लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Swift

दूसरे नंबर भी मारुति की स्विफ्ट ही। कंपनी ने इसकी 19,108यूनिट्स बेची है, जो जनवरी 2021के मुकाबले 11.22फीसदी ज्यादा है। बीते साल जनवरी में इसकी 17,180यूनिट्स बिक पाईं थी। तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी डिजायर है जिसकी कंपनी ने, जनवरी 2022में 14,967यूनिट्स कारें बेची हैं। जो जनवरी 2021में बिकने वाली 15,125यूनिट्स के मुकाबले 1.04फीसदी कम है।

Also Read: India में लोग जमकर खरीद रहे इस EV SUV कार को, 6 महीने तक है वेटिंग पीरियड- देखें कीमत और खासियत

टाटा नेक्सॉन

चौथे नंबर पर टाटा की एसयूवी कार नेक्सॉन ने बाजी मारी है। ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार है। बीते महीने इसकी 13,816 यूनिट्स बिकी हैं, जो जनवरी 2021 के मुकाबले 67.98 फीसदी ज्यादा है। बीते साल जनवरी में इसकी 8,225 यूनिट्स बिक पाईं थी। पांचवे स्थान पर फिर से मारुति की ही कार है।  मारुति सुजुकी ऑल्टो की जनवरी 2022 में 12,342 यूनिट्स बिकी हैं, जो जनवरी 2021 में बिकने वाली 18,226 यूनिट्स के मुकाबले 32.41 फीसदी कम है।