Hindi News

indianarrative

Jeff Bezos 11 मिनट की स्पेस यात्रा कर वापस लौटे धरती पर, एक साथ रचे कई इतिहास

11 मिनट की स्पेस यात्रा कर धरती पर लौटे जेफ बेजोस

दुनिया की टॉप ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष की 11 मिनट की यात्रा करके धरती पर लौट आए। वे भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:42 बजे रवाना हुए थे। उनके साथ 3 और यात्री थे। इनमें एक उनके भाई मार्क, 82 साल की वैली फंक और 18 साल के ओलिवर डेमेन शामिल हैं।

Also Read: Jeff Bezos Biography: सौतेले पिता से मिला नाम, रेस्टोरेंट में किया सफाई का काम और अब भरने जा रहे अंतरिक्ष की उड़ान

यात्रा पूरी करने के बाद स्पेस कैप्सूल ने टेक्सास में लैंडिग की। दुनियाभर की निगाहें इस अंतरिक्ष यात्रा पर टिकी हुई थीं, क्योंकि कुछ दिन पहले ही ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि दुनिया में अरबपतियों की स्पेस रेस शुरू हो गई है। हालांकि, इनका कहना है कि ये लोग स्पेस यात्रा को सबके लिए मुहैया कराना चाहते हैं। बेजोस ने अपनी कंपनी ब्लू ऑरिजन के न्यू शेपर्ड लॉन्चिंग व्हीकल के जरिए अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। वहीं, इस यात्रा के दौरान दो रिकॉर्ड बने, जिनके बनने की जानकारी पहले से ही लोगों को थी, इसमें पहला रिकॉर्य ये रहा कि वैली फंक स्पेस में जाने वालीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई। वहीं, दूसरा रिकॉर्ड ये बना कि 18 वर्षीय ओलिवर डेमेन स्पेस में जाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए। यात्रा के दौरान सभी एस्ट्रोनोट्स के चेहरे पर उत्साह को देखा जा सकता था।

बताते चलें कि, जेफ बेजोस ने ब्लू ऑरिजन की स्थापना 2000 में की थी. न्यू शेपर्ड के जरिए 2015 से ही 15 से अधिक बार मानवरहित मिशनों को लेकर टेस्ट किया गया था। लेकिन ये पहला मौका था जब इंसानों को इसके जरिए स्पेस में भेजा गया था। वहीं, स्पेस टूर को लेकर दुनिया की कई कंपनियां मैदान में हैं। इसमें एलन मस्क की और रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गेलेक्टिक भी शामिल है। इन कंपनियों का कहना है कि ये दुनिया के सभी लोगों के लिए स्पेस टूर को सस्ता और सुगम बनाने के लिए काम करेंगी।

Also Read: Amazon के सीईओ Jeff Bezos कुछ ही देर में भरेंगे अंतरिक्ष के लिए उड़ान

जेफ बेजोस का स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष के किनारे तक पहुंचा, जिसे कर्मन लाइन के रूप में जाना जाता है। इंटरनेशनल एयरोनॉटिक्स बॉडी ने इस रेखा को रेखांकित किया है, जिसे पृथ्वी के वातावरण और अंतरिक्ष के बीच सीमा माना जाता है। फिर भी 100 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने वाले बेजोस ने ब्रैनसन की तुलना में अधिक दूरी तय की। अपनी यात्रा को लेकर बेजोस ने कहा था कि वह इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं।