Hindi News

indianarrative

यूक्रेन आ रही परमाणु हथियारों से लैस Russia की ट्रेन- दहशत में दुनिया

Russian Nuclear Armed Convoy Moving Towards Ukraine

Russia Nuclear Weapon: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच तनाव ने अब पूर दुनिया की नींदें उड़ा दी हैं। ये तनाव अब परमाणु हमले (Nuclear Attack) की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। जिससे पूरी दुनिया चिंतित है। कुछ प्लाइंट्स हैं जो ये साफ करती हैं कि रूस को मजबूर किया गया है। जरा सोचिए अगर यूक्रेन मिंस्क समझौते का उल्लंघन नहीं करता तो ये जंग कभी नहीं होती। यूक्रेन अगर डोनबास में कत्लेआम नहीं मचाता तो युद्ध होने के चांस ही नहीं थे। लेकिन, यूक्रेन को हथियार बनाया गया रूस को तोड़ने के लिए। दरअसल, रूस महाशक्तिशाली देशों में से एक है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि आने वाले दिनों में वो अमेरिका की सुपर पावर वाली पदवी अपने नाम कर लेता। बस यही जंग की सारी जड़ है। रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला और पश्चिमी देश जुट गए अपने काम में। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की लाइनें लगा दी। रूस के साथ अन्य देशों को संबंध तोड़ने के लिए मजबूर किया जाने लगा। जिसके बाद रूस ने कड़े और साफ लहजे में चेतावनी दी कि इस जंग से पश्चिमी देश दूर रहे। वरना समय आने पर रूस परमाणु हमले (Russia Nuclear Weapon) से नहीं हिचकिचाएगा। अब हाल यह है कि, रूस मौत की ट्रेन लेकर यूक्रेन की ओर बढ़ रहा है। ये ट्रेन परमाणु हथियारों (Russia Nuclear Weapon) से लैस है। जिसे देखकर पूरी दुनिया दहशत में आ गई है। परमाणु हमला होता है तो दुनिया बहुत पीछे चली जाएगी और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- रूस ने दाग दी परमाणु मिसाइल? Ukriane में भगदड़, बौखला उठे Joe Biden!

पश्चिमी समर्थन के चलते बढ़ा परमाणु खतरा
रूस पर हमला जारी रखने के लिए यूक्रेन को गोला, बारूद, हथियार, मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन, रॉकेट, फाइटर जेट पश्चिमी देशों की ओर से दिया जा रहा है। आर्थिक रूप से पूरी तरह से मदद किया जा रहा है। यूक्रेन खंडहर बन चुका है, ऐसे में किसे बचाने की कोशिश की जा रही है। यहां यूक्रेन को बचाने की नहीं बल्कि रूस को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अब रूस की परमाणु हथियारों वाली गाड़ी आगे तेजी से बढ़ रही है। दुनिया ये भी जानती है कि पुतिन अपने वादों के पक्के हैं। यानी की जेलेंस्की ने अगर हथियार नहीं डाला तो दुनिया एक बार फिर से परमाणु हमला देखेगी। आईये जानते हैं परमाणु से भरी उस ट्रेन के बारे में जो यूक्रेन की ओर बढ़ रही है।

ट्रेन से भरा परमाणु हथियार बढ़ रहा यूक्रेन की ओर
रूस में पिछले वीकेंड पर रक्षा मंत्रालय के 12वें मुख्य निदेशालय से जुड़ी एक ट्रेन को यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए देखा गया। इस ट्रेन को रूस का गुप्त परमाणु प्रभाग संचालित करता है। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस का समर्थन करने वाले टेलीग्राम चैनल रयबर ने बड़े मालवाहक काफिले का वीडियो शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि मालगाड़ी पर सेना के बड़े-बड़े ट्रक लदे हुए हैं। पोलैंड के रहने वाले रक्षा विश्लेषक कोनराड मुज़्यका ने कहा कि 12वें निदेशालय ने परमाणु हथियारों के लिए एक दर्जन केंद्रीय भंडारण सुविधाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा, ‘यह रूस के रक्षा मंत्रालय के 12वें मुख्य निदेशालय से संबंधित एक किट है। निदेशालय का काम परमाणु हथियारों का भंडारण, रखरखाव, परिवहन और इकायों को जारी रखना है।’ पिछले सप्ताह ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी थी। इस बारे में जब मुज़्यका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये पश्चिम के लिए संकेत है कि रूस बढ़ रहा है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि वीडियो किसी भी तरह से न्यूक्लियर टेस्ट की तैयारी नहीं दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें- रूस का अगला कदम महाविनाशक! नहीं माने Zelensky तो तबाह हो जाएगा Ukraine


काला सागर से भी परमाणु हमले की तैयारी
उधर एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि, नाटो ने अपने सदस्यों और सहयोगियों को एक खुफिया रिपोर्ट भेजा है, जिसमें आशंका जताई गई कि रूस काला सागर में अपने परमाणु सक्षम टॉरपीडो ड्रोन पोसाइडन का परीक्षण कर सकता है। पोसाइडन को सर्वनाश का हथियार कहा जाता है, जिसे पनडब्बी से लॉन्च किया जा सकता है। उधर पेंटागन के अधिकारियों का कहना है कि, अमेरिका इस बात पर विचार कर रहा है कि, अगर रूस ने टैक्टिकल परमाणु हथियार चला दिया तो आखिर उसका जवाब कैसे देना है।